मुजफ्फरनगर: गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। जनपद के भोपा थाना क्षेत्र में गन्ना भुगतान और पुलिस के उत्पीड़न को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान थाने में ही भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। साथ ही गन्ने …
मुजफ्फरनगर। जनपद के भोपा थाना क्षेत्र में गन्ना भुगतान और पुलिस के उत्पीड़न को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान थाने में ही भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। साथ ही गन्ने का भुगतान नहीं होने से वे परेशान हैं। पिछले सत्र का भी अभी तक बकाया नहीं दिया गया है।
गन्ना भुगतान की मांग के चलते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मोरना चीनी मिल के जीएम कमल रस्तोगी को भी अपने बीच बैठाया हैं। वहीं जीएम और थाना प्रभारी निरीक्षक भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
