कोरोना संकट: भारत की मदद को आगे आए आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, कुछ इस तरह एकत्र करेंगे धनराशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिडनी। स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस समेत आस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रिकेटर 12 घंटे के गेमिंग लाइव स्ट्रीम में भाग लेंगे जिसके जरिये कोरोना संकट से जूझ रहे भारत की मदद के लिये यूनिसेफ पैसा जुटा रहा है। तेज गेंदबाज जोश लालोर की पहल पर हो रही इस मुहिम में कमिंस, स्पिनर नाथन लियोन, हरफनमौला और …

सिडनी। स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस समेत आस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रिकेटर 12 घंटे के गेमिंग लाइव स्ट्रीम में भाग लेंगे जिसके जरिये कोरोना संकट से जूझ रहे भारत की मदद के लिये यूनिसेफ पैसा जुटा रहा है। तेज गेंदबाज जोश लालोर की पहल पर हो रही इस मुहिम में कमिंस, स्पिनर नाथन लियोन, हरफनमौला और तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भाग लेंगे। वे क्रिकेट के बारे में बात करने के साथ अपने गेमिंग कौशल की भी बानगी पेश करके एक लाख डॉलर एकत्र करेंगे।

लालोर ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘‘आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर होने के नाते हमारा भारतीयों से अनूठा रिश्ता है। भारतीय क्रिकेट के दीवाने हैं और हर क्रिकेटर का तहेदिल से स्वागत करते हैं। हम भारत के लिये धन जुटा सके तो काफी अच्छा होगा।’’

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के नये सीईओ निक हॉकली और आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग भी इसमें भाग लेंगे। आस्ट्रेलिया क्रिकेट अभी तक यूनिसेफ आस्ट्रेलिया की भारत कोरोना संकट अपील पर 280000 डॉलर एकत्र कर चुका है।

संबंधित समाचार