बरेली: पहले पति की मौत, दूसरे ने दिया तलाक, तीसरा दे रहा छोड़ने की धमकी
बरेली, अमृत विचार। किला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने बताया कि 16 साल पहले उसकी शादी दिल्ली में हुई थी। उसकी दो लड़कियां हैं। उसके पति की बीमारी से मौत हो गई। जिसके बाद वह अपनी दो बेटियों के साथ मायके में आकर रहने लगी। फिर उसने बाकरगंज निवासी एक …
बरेली, अमृत विचार। किला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने बताया कि 16 साल पहले उसकी शादी दिल्ली में हुई थी। उसकी दो लड़कियां हैं। उसके पति की बीमारी से मौत हो गई। जिसके बाद वह अपनी दो बेटियों के साथ मायके में आकर रहने लगी। फिर उसने बाकरगंज निवासी एक युवक से दूसरी शादी कर ली जिससे उसे एक लड़का और एक लड़की हुई।
आरोप है कि उसका दूसरा पति पहले पति से हुई लड़की पर गलत नीयत रखने लगा। विरोध पर उसने घर से निकालकर तलाक दे दिया। जिंदगी की गुजर-बसर के लिए महिला ने तीसरा निकाह कर लिया। आरोप है कि महिला का तीसरा पति भी अब उसके साथ मारपीट करता है। तीसरा पति भी उसे तलाक देकर घर से निकालने की धमकी दे रहा है। एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
