तापसी पन्नू ने किया ट्वीट- “कहानी आशिकाना, राज़ कातिलाना, हसीन दिलरुबा जल्द आ रही है नेटफ्लिक्स पर’’
मुंबई। अभिनेत्री तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ दो जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन विनील मैथ्यू ने किया है। यह एक महिला पर केन्द्रित कहानी है, जिस पर अपने पति की हत्या का आरोप है। पन्नू ने ट्विटर पर फिल्म का टीज़र साझा करते हुए यह घोषणा की। फिल्म में विक्रांत …
मुंबई। अभिनेत्री तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ दो जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन विनील मैथ्यू ने किया है। यह एक महिला पर केन्द्रित कहानी है, जिस पर अपने पति की हत्या का आरोप है। पन्नू ने ट्विटर पर फिल्म का टीज़र साझा करते हुए यह घोषणा की।
फिल्म में विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे भी नजर आएंगे। अदाकारा ने ट्वीट किया, ‘‘ कहानी आशिकाना। राज़ कातिलाना। हसीन दिलरुबा जल्द आ रही है। सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।’’
Kahani Aashiqana. Raaz Katilana.#HaseenDillruba coming soon. Only on Netflix. #TheUltimateKaunspiracy pic.twitter.com/fMGgM8J1K1
— taapsee pannu (@taapsee) June 3, 2021
कनिका ढिल्लों ने फिल्म की कहानी लिखी है और इसके निर्माता आनंद एल राय के बैनर ‘कलर येलो प्रोडक्शंस’ के तहत इसका निर्माण किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने इस साल की शुरुआत में फिल्म के उसके मंच पर रिलीज होने की जानकारी दी थी।
