यूपी: मोर पर किया कुत्तों ने हमला, बचाने दौड़ा युवक, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया के सदर क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुत्तों के हमले से बचाने के प्रयास में एक युवक के फिसल कर गिरने से लगी गंभीर चोट के कारण मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदर क्षेत्र के गांव पढ़ीन‌ निवासी सदानन्द अपने …

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया के सदर क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुत्तों के हमले से बचाने के प्रयास में एक युवक के फिसल कर गिरने से लगी गंभीर चोट के कारण मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सदर क्षेत्र के गांव पढ़ीन‌ निवासी सदानन्द अपने खेत पर रखवाली कर रहा था तभी उसने देखा कि कुछ कुत्ते राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर उसे अपना शिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वह मोर को‌ बचाने के लिए दौड़ा इसी दौरान वह ट्यूबवेल की पटिया से फिसल कर एक पत्थर पर जा गिरा। जिससे उसके सीने में गंभीर चोट आ गयी।

उसने गंभीर चोट लगने बाद भी उठकर कुत्तों को खदेड़ कर मोर की जान बचा ली। जिसके बाद युवक घर पहुंचा। जहां पर उसको असहनीय दर्द होने लगा और जब तक परिजन उसे औरैया अस्पताल लेकर पहुंचते रास्ते में उसकी मौत हो गई।

गांव के ‌पूर्व प्रधान राजपाल यादव ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाने के प्रयास में युवक की जान चली गई है उसके छोटे-छोटे तीन पुत्रियां व दो पुत्र हैं ‌जिनकी परवरिश हेतु शासन प्रशासन आर्थिक सहायता प्रदान करे।

संबंधित समाचार