Volkswagen ने पेश किया पोलो का ऑटोमैटिक मॉडल, कीमत 9 लाख रुपये से कम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया ने गुरुवार को अपनी प्रीमियम गाड़ी पोलो का एक नया स्वचालित संस्करण पेश किया, जिसकी शोरूम कीमत 8.51 लाख रुपये है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि पोलो कम्फर्टलाइन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ एक लीटर टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन के साथ आता है और इसमें 17.7 सेमी ब्लॉपंक्ट …

नई दिल्ली। फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया ने गुरुवार को अपनी प्रीमियम गाड़ी पोलो का एक नया स्वचालित संस्करण पेश किया, जिसकी शोरूम कीमत 8.51 लाख रुपये है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पोलो कम्फर्टलाइन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ एक लीटर टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन के साथ आता है और इसमें 17.7 सेमी ब्लॉपंक्ट म्यूजिक सिस्टम के साथ ऑटोमैटिक एयर-कंडीशनिंग की सुविधा है।

फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा, ”पोलो इस खंड में एक मजबूत दावेदार बना हुआ है, और इस घोषणा के माध्यम से हमारी कोशिश ग्राहकों के साथ लगातार जुड़ाव बनाए रखने की है।” कंपनी ने कहा कि ग्राहक उसकी वेबसाइट के जरिए पोलो की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं और अपने नजदीकी डीलरशिप पर भी जा सकते हैं।

संबंधित समाचार