संभल: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बोले- अल्लाह के सामने रोकर माफी मांगने से खत्म होगा कोरोना
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का विवादित बयान सामने आया है। शफीकुर्रहमान बर्क ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि कोरोना कोई बीमारी है ही नहीं। कोरोना अगर बीमारी होती तो दुनिया में इसका इलाज होता। ये बीमारी सरकार की गलतियों की वजह से आजादे इलाही है जो …
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का विवादित बयान सामने आया है। शफीकुर्रहमान बर्क ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि कोरोना कोई बीमारी है ही नहीं। कोरोना अगर बीमारी होती तो दुनिया में इसका इलाज होता। ये बीमारी सरकार की गलतियों की वजह से आजादे इलाही है जो अल्लाह के सामने रोकर गिड़गिड़ाकर माफी मांगने से ही खत्म होगी।
एसपी सांसद ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने शरीयत से ही छेड़छाड़ नहीं की है, लड़कियों को पकड़वा कर रेप करवाने मॉब लीचिंग और तमाम जुल्म ज्यादतियां की हैं। जिसकी वजह से करोना जैसी आसमानी आफत सामने है।
सपा सांसद एसटी हसन ने कोरोना को बताया था आसमानी आफत
इससे पहले बीते दिनों मुरादाबाद में एसपी सांसद एसटी हसन ने कहा था कि बीजेपी सरकार ने अपने 7 साल के कार्यकाल में शरीयत से इतनी छेड़छाड़ की है। जिसकी वजह से कोरोना बीमारी और आंधी-तूफान जैसे तमाम आसमानी आफतें सामने आ रही हैं।
