बदायूं: बहनोई से अवैध संबंधों में बाधा बना पति तो पत्नी ने दी ऐसी खौफनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिसौली/बदायूं,अमृत विचार। बहनोई से अवैध संबंध में बाधक पति की पत्नी ने लकड़ी की फंटी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसमें बहनोई और उसकी पत्नी ने भी मदद की। आरोपियों ने मृतक की आंखें भी फोड़ दीं। पुलिस ने पत्नी, उसके बहनोई व उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मृतक की पत्नी …

बिसौली/बदायूं,अमृत विचार। बहनोई से अवैध संबंध में बाधक पति की पत्नी ने लकड़ी की फंटी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसमें बहनोई और उसकी पत्नी ने भी मदद की। आरोपियों ने मृतक की आंखें भी फोड़ दीं। पुलिस ने पत्नी, उसके बहनोई व उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिसौली के मोहल्ला ठाकुरान होली चौक निवासी शिवसहाय के बेटे राजेश (32) की शादी 19 अप्रैल 2018 को रामपुर के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी श्याम लाल की बेटी मीनाक्षी से हुई थी। शादी के बाद से ही मीनाक्षी क्लेश करने लगी थी। वह अपने बहनोई थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव मूसेपुर निवासी रामविलास उर्फ पुनीत के साथ रहना चाहती थी।

रामविलास उस समय चंडीगढ़ में नौकरी करता था। मीनाक्षी दबाव बनाकर राजेश को बहनोई के घर चंडीगढ़ ले गई। वहां एक दिन राजेश ने मीनाक्षी को रामविलास के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद राजेश बिसौली वापस आ गया और कटरा मोहल्ला में दूसरे मकान में मीनाक्षी के साथ रहने लगा था।

गुरुवार सुबह राजेश की मां धनदेवी भैंस को चारा डालने गई तो देखा कि कमरे में राजेश का शव पड़ा था। पास में खून से सनी फंटी पड़ी थी। उसकी चीखें सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। परिवार में कोहराम मच गया। सीओ विनय सिंह चौहान व कोतवाल राजीव शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे और मौका मुआयना किया।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई फंटी और खून से सनी चादर कब्जे में ले ली। पिता शिव सहाय ने पुलिस को तहरीर दी कि मीनाक्षी, उसके बहनोई रामविलास व उसकी पत्नी बबली ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मीनाक्षी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार