बरेली: रामा पंसारी की दुकान में छत वाला दरवाजा तोड़ घुसे चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। श्यामगंज पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर रामा पंसारी की दुकान में चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने छत के रास्ते से दुकान के ऊपर बने दरवाजे को तोड़ा। इसके बाद अंदर दाखिल हुए। गल्ले से नगदी निकालने के साथ इन्वर्टर, बैटरा चोरी करके ले गए। शुक्रवार सुबह जब मालिक …

बरेली,अमृत विचार। श्यामगंज पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर रामा पंसारी की दुकान में चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने छत के रास्ते से दुकान के ऊपर बने दरवाजे को तोड़ा। इसके बाद अंदर दाखिल हुए। गल्ले से नगदी निकालने के साथ इन्वर्टर, बैटरा चोरी करके ले गए।

शुक्रवार सुबह जब मालिक और कर्मचारी दुकान पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। बारादरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जांच में पता लगा कि चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ गए हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है।

कोरोना की रोकथाम को राज्य सरकार ने लाकडाउन लगाया है। इसमें सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ही श्यामगंज का किराना बाजार खोला जा रहा है। इसके बाद बाजार में दुकानें बंद हो जाती हैं। रातभर श्यामगंज चौकी की पुलिस क्षेत्र में गश्त करने का दावा भी कर रही है लेकिन उसके बावजूद भी शहर से लेकर देहात तक लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।

गुरुवार की रात चोरों ने श्यामगंज चौराहा स्थित रामा पंसारी की दुकान में हाथ साफ कर लिया। दुकान मालिक श्याम अग्रवाल ने बताया कि जब शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे दुकान खोलने पहुंचे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। छत वाले रास्ते की तरफ लगे दरवाजे को तोड़कर चोर दुकान के अंदर पहुंचे थे। इन्बर्टर, बैटरी के अलावा गल्ले से नगदी भी चोरी कर ले गए।

संबंधित समाचार