यूपी: सहारनपुर, बागपत सहित 4 जिलों में बारिश के आसार, ज्यादातर इलाकों में छाए रहेंगे बादल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आज दिन भर धूप-छांव का दौर चलता रहा। पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ है, बादलों की हल्की आवाजाही देखने को मिल रही है, फिर भी कुछ जिलों में अंधड़ के साथ बारिश की संभावना जताई गई। जिन जिलों में बारिश की संभावना है वे जिले …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आज दिन भर धूप-छांव का दौर चलता रहा। पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ है, बादलों की हल्की आवाजाही देखने को मिल रही है, फिर भी कुछ जिलों में अंधड़ के साथ बारिश की संभावना जताई गई। जिन जिलों में बारिश की संभावना है वे जिले हैं – बागपत, शामली, मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर। अधिकांश जिलों में आज बादलों की आवाजाही रहने से या हल्की बूंदाबांदी से तापमान में कमी ही आएगी। उमस के भी बढ़ने की फिलहाल कोई आशंका दिखाई नहीं दे रही है। कुल मिलाकर मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
मौसम विभाग के अभी तक के अनुमान के मुताबिक कल रविवार 6 जून को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। 7 से 9 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहेगा। हल्की बारिश हो सकती है लेकिन इन्हीं दिनों में पश्चिमी यूपी के जिलों में मौसम के खुले रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बादलों की आवाजाही के बीच कुछ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। बिहार की सीमा से लगे जिलों से लेकर रूहेलखंड तक के जिलों में बाद छाए रहेंगे। वैसे भी सुबह से इस इलाके के 35 से 40 जिलों में तेज धूप नहीं निकली है।
4 जून को ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकार्ड किया गया
बारिश में आई कमी से प्रदेश के जिलों में दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 4 जून को ज्यादातर शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। बांदा में तो दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
