आज का राशिफल | 06 जून, 2021
मेष राशि आज अपने हिसाब-किताब का विवरण स्पष्ट रखे। यात्रा के दौरान सावधानी और सुरक्षा का ध्यान रखें। भावुक होने के बजाय व्यवहारिक रहें तभी प्रसन्न रह पायेंगे। नयी जानकारियों को एकत्र करने में लगे रहेंगे। वृष राशि जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें। पुराने कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कर लें। …
मेष राशि
आज अपने हिसाब-किताब का विवरण स्पष्ट रखे। यात्रा के दौरान सावधानी और सुरक्षा का ध्यान रखें। भावुक होने के बजाय व्यवहारिक रहें तभी प्रसन्न रह पायेंगे। नयी जानकारियों को एकत्र करने में लगे रहेंगे।
वृष राशि
जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें। पुराने कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कर लें। अपने आत्मविश्वास और मनोबल में कमी न आने दें। यदि इन दिनों घर से ही ऑफिस का काम रहे हैं तो आज भी आपके ऊपर काम का दबाव हो सकता है।
मिथुन राशि
आज प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये समर्पित रहेंगे। भविष्य की योजनाओं पर मित्रों से चर्चा करेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। घर की समस्याओं को शान्तिपूर्ण तरीके से सुलझा लेंगे।
कर्क राशि
आज पारिवारिक सदस्यों के बीच काफी अच्छा तालमेल रहेगा। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को जॉब के मौके मिल सकते हैं। कठोर वचन बोलने से आपका प्रेमी नाराज हो सकता है। लोग आपके काम का श्रेय ले सकते हैं।
सिंह राशि
आज कामकाज को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। घर में मन नहीं लगेगा। बुजुर्ग लोगों का अनादर न करें। घर में मेहमान आ सकते हैं। लोगों की मदद करने के लिये तत्पर रहेंगे। बच्चे आज पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे। पेट में जलन की समस्या रहेगी।
कन्या राशि
आज सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का कड़ाई से पालन करें। धन का अनावश्यक अपव्यय करने से बचें। मेहनत का पूरा लाभ नहीं उठा पायेंगे। असन्तुलित खानपान के कारण आपको परेशानी हो सकती है।
तुला राशि
आज नया कार्य शुरू करना हितकर रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। पहले की गयी मेहनत का सुखद परिणाम आज आपको मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है।
वृश्चिक राशि
आज लोग आपसे काफी अपेक्षा करेंगे। महिला अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहेंगी। साझेदारी में नये काम शुरू कर सकते हैं। रीसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों में ध्यान देंगे।
धनु राशि
आज बड़ों के द्वारा होने वाले सुझावों पर गौर अवश्य करें। बुखार और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। अपनी कार्यक्षमता को लेकर भ्रम की स्थिति रहेगी। गुस्से के कारण अवसरों को खो सकते हैं।
मकर राशि
आज कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जल्दबाज़ी के कारण काम बिगड़ भी सकते हैं। दौड़ धूप ज्यादा करनी पड़ेगी। पड़ोसियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है।
कुंभ राशि
आज वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को जबरदस्त सफलता मिल सकती है। सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। आपकी आय में भी वृद्धि होने की सम्भावना है। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं।
मीन राशि
आज आपके स्वभाव में ताजगी रहेगी। अनुशासित जीवनशैली के कारण स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों पर नाराज हो सकते हैं। अधिक थकान के कारण सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। प्रेमी जन से कोई वादा न करें।
