शाहजहांपुर: नदी में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर/ खुदागंज। देवहा नदी में नहाने गए तीन दोंस्तों की डूबकर मौत हो गई। देर शाम तक गोताखोरों के जरिए उनकी तलाश की गई लेकिन उनका पता नहीं चला। रविवार सुबह दो युवकों के शव मिल गए और तीसरे युवक का शव दोपहर बाद बरामद कर लिया गया। तीनों शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। …

शाहजहांपुर/ खुदागंज। देवहा नदी में नहाने गए तीन दोंस्तों की डूबकर मौत हो गई। देर शाम तक गोताखोरों के जरिए उनकी तलाश की गई लेकिन उनका पता नहीं चला। रविवार सुबह दो युवकों के शव मिल गए और तीसरे युवक का शव दोपहर बाद बरामद कर लिया गया। तीनों शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। वहीं घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर नई बस्ती निवासी आसिफ (19) पुत्र शहाबुद्दीन, गांव के ही अपने दोस्त हम उम्र नाजिर पुत्र जाहिर व आसिफ पुत्र साबिर अली के साथ शनिवार चार बजे पड़ोस के गांव खिरिया के पास देवहा नदी में नहाने के लिए घर पर बिना बताए गए थे। नदी में पानी अधिक होने के कारण नहाते समय तीनों युवक पानी में डूब गए। शाम करीब सात बजे तक जब वह तीनों लोग घर नहीं लौटे तब परिवार के लोग उनकी तलाश में निकले।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि तीन युवक नदी में डूब गए हैं। गांव के लोगों के सहयोग से परिवार के लोग तीनों की नदी में तलाश करते रहे लेकिन सफलता नहीं, तब फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों की तलाश गोताखारों के जरिये शुरू कराई।

रात करीब एक बजे तक नदी में तीनों की तलाश की जाती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह करीब पांच बजे घटना स्थल से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर आसिफ पुत्र शहाबुद्दीन और सुबह करीब 11 बजे नाजिर के शव बरामद कर लिए गए। दोपहर बाद लगभग तीन बजे आसिफ पुत्र साबिर का शव भी नदी से निकाल लिया गया।

शव मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए। थानाध्यक्ष वकार अहमद खान ने बताया कि तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। नदी किनारे उनके कपड़े मिले, इससे जाहिर कि वह लोग नदी में नहाने के लिए उतरे और गहरे पानी में वह लोग डूब गए। संभव है कि एक को बचाने के चक्कर में तीनों ने जान चली गई।

संबंधित समाचार