बस्ती में बड़ी लापरवाही, बिना सैंपल लिए ही पैक कर दिया कोरोना टेस्ट किट, DM ने दिए कार्रवाई के आदेश
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लापरवाही बरतने का वायरल वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। दरअसल, इस वीडियो में दिख रहा है कि कोरोना जांच के लिए पहुंची टीम बिना सैम्पल लिए ही कोरोना टेस्ट …
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लापरवाही बरतने का वायरल वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। दरअसल, इस वीडियो में दिख रहा है कि कोरोना जांच के लिए पहुंची टीम बिना सैम्पल लिए ही कोरोना टेस्ट किट को तोड़कर पैक कर रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि दिखाया जा सके कि टेस्टिंग का टारगेट पूरा हो गया।हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद बस्ती जिले की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने इस मामले में जांच के आदेश दिए है।
क्या है ये पूरा मामला
बस्ती जिले के महरीपुर गांव में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी कोरोना जांच कराने आया था। वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उससे फॉर्म तो भरवाया लेकिन उसका कोविड सैंपल कलेक्ट नहीं किया और सैंपल के बगैर ही RT-PCR टेस्ट स्टिक को पैक कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र का यह वीडियो बीते सोमवार यानी 31 मई का बताया जा रहा है। इस मामले में डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा कि वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
