बरेली: जिले में 178 सत्रों में 16,500 लोगों का होगा वैक्सीनेशन
बरेली, अमृत विचार। जिले में वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए शासन की ओर से फोकस वैक्सीनेशन के साथ ही विशेष अभियान चलाकर आमजन को वैक्सीनेशन के लिए जागरुक किया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि जिले में सोमवार से 178 सत्रों में लाभार्थियों का वैक्सीनेशन कराया जाएगा। इसमें …
बरेली, अमृत विचार। जिले में वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए शासन की ओर से फोकस वैक्सीनेशन के साथ ही विशेष अभियान चलाकर आमजन को वैक्सीनेशन के लिए जागरुक किया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि जिले में सोमवार से 178 सत्रों में लाभार्थियों का वैक्सीनेशन कराया जाएगा। इसमें महिलाओं के लिए अलग से विशेष बूथ होगा। 178 सत्रों पर 16,500 लोगों को जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल सहित सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह के मुताबिक तीसरे चरण में लाभार्थियों की संख्या चार लाख से अधिक है। इसलिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बूथ बनाकर टीकाकरण करने का निर्णय लिया गया है। हर जगह सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। शासन की ओर से जारी मानक के अनुरूप हर बूथ पर सत्यापन, टीकाकरण व निगरानी कक्ष बनाए गए हैं। टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक टीका लगवाने वालों को विशेषज्ञों की निगरानी में रखा जाएगा।
मानसिक अस्पताल में 140 मरीजों का लगा टीका
मानसिक बीमारियों से ग्रसित मरीजों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मानसिक चिकित्सालय प्रशासन की ओर से शिविर लगाकर भर्ती मरीजों को कोरोना रोधी टीके की पहली डोज लगायी गयी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार वर्तमान में 140 मरीजों का आईपीडी वार्ड में इलाज चल रहा है। बता दें कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मानसिक चिकित्सालय के लगभग 10 स्टाफ समेत भर्ती रोगी संक्रमण की चपेट में आ गए थे।
टीकाकरण की तैयारी कर ली गई है। सभी बूथों पर वैक्सीन भेज दी गई है। अब तक जिले में करीब चार लाख से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। किसी को दिक्कत नहीं हुई है लेकिन एहतियात के तौर पर एंबुलेंस कर्मियों को सतर्क कर दिया गया है। -डा. आरएन सिंह
