आज का राशिफल | 07 जून, 2021
मेष राशि आज नए कारोबारी अनुबंध होंगे जो आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होंगे। जॉब में बड़े अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। आज काफी रोमांटिक समय बिताएंगे। आपके कार्य व्यवहार की प्रशंसा होगी। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। वृष राशि आज जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार नम्र रखें। कारोबार में अस्थिरता हो सकती …
मेष राशि
आज नए कारोबारी अनुबंध होंगे जो आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होंगे। जॉब में बड़े अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। आज काफी रोमांटिक समय बिताएंगे। आपके कार्य व्यवहार की प्रशंसा होगी। आय के नये स्रोत बन सकते हैं।
वृष राशि
आज जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार नम्र रखें। कारोबार में अस्थिरता हो सकती है। शान्तिपूर्वक मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ज्यादा धन खर्च हो सकता है। गुप्त शत्रुओं को लेकर सावधान रहें।
मिथुन राशि
आज प्रणय संबंधों को लेकर तनाव दूर होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। उच्च अधिकारियों से आपको शाबासी मिल सकती है। परिवार में मांगलिक आयोजन की तैयारी करेंगे। सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे।
कर्क राशि
आज लंबित कार्यों को पूरा करने में अतिरिक्त धन खर्च होगा। भोग-विलास में आप काफी रुचि लेंगे। दूसरों की परेशानियों को समझते हुए उनकी यथासंभव मदद करेंगे। यदि किसी से आपने उधार लिया है तो आपको उसे भी लौटाना पड़ेगा।
सिंह राशि
आज कमीशन से जुड़े कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
कन्या राशि
आज बीमारियों पर धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के कारण मूड खराब हो सकता है। कारोबारी गतिविधियों में मेहनत के बाद भी सफलता इच्छानुसार नहीं मिलेगी। आपको आराम पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए।
तुला राशि
आज प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। आपकी दिनचर्या संतुलित रहेगी। सरकारी अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आ रही बढ़ा दूर होगी। पिता की सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है।
वृश्चिक राशि
आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। अपना इम्यून सिस्टम बहुत ही अच्छा रखें। ऑफिस में सब आपके पक्ष में ही होता दिख रहा है। अधिकांश कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे। बेवजह सोशल मीडिया पर लोगों से सम्पर्क न रखें।
धनु राशि
आज साझेदारी वाले प्रोजेक्ट्स में लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी नये स्टार्ट अप और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। भावनाओं में आकर कोई व्यावसायिक निर्णय न लें।
मकर राशि
आज डायबिटीज़ के रोगियों को अपनी सेहत और खानपान को लेकर सावधान रहना चाहिए। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। आज धूप में बाहर निकलने से बचें सिरदर्द की समस्या हो सकती है। दिन की शुरुआत में कुछ तनाव रहेगा।
कुंभ राशि
आज अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। सन्तान के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। जीवन साथी से सलाह लेकर काम करें। भाई-बहनों से संबंध काफी मधुर रहेंगे। आज दिन सकारात्मक रहने वाला है।
मीन राशि
आज किसी पर भी अपने विचारों को लादने से बचें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों के मन में रचनात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे।
