कन्नौज: बाइक पेड़ से टकराकर खाई में गिरी, दो की मौत, एक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गुगरापुर ब्लॉक के समीप बाइक पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी। घटनास्थल पर दो की मौत हो गई एक अन्य घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डालेंहले पुर निवासी प्रशांत पुत्र रघुनाथ , मोनू पुत्र हरिश्चंद्र, रंजीत पुत्र शिव कुमार निवासी नेवादा किसी …

कन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गुगरापुर ब्लॉक के समीप बाइक पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी। घटनास्थल पर दो की मौत हो गई एक अन्य घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डालेंहले पुर निवासी प्रशांत पुत्र रघुनाथ , मोनू पुत्र हरिश्चंद्र, रंजीत पुत्र शिव कुमार निवासी नेवादा किसी शादी समारोह में गए थे।

तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर आ रहे थे जैसे ही गुग्रपुर ब्लाक क्षेत्र में पहुंचे अचानक उनकी बाइक एक पेड़ से टकरा खंड में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल पर ही मानू और रंजीत की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल प्रशांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया सूचना पुलिस को दे दी गई है।

संबंधित समाचार