मुरादाबाद: राप्ती गंगा एक्सप्रेस में फर्जी टीटीई गिरफ्तार, स्टाफ ने हरिद्वार पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। राप्ती गंगा एक्सप्रेस में सफर कर रहे फर्जी टीटीई को शक होने पर स्टाफ ने पकड़ लिया। उसके गले में लटके आई कार्ड से ट्रेन में मौजूद चेकिंग स्टाफ को शक हुआ था। पूछताछ में असलियत सामने आ गई। इस पर उसे हरिद्वार पुलिस के हवाले कर दिया गया। मुरादाबाद रेल मंडल अफसरों को …

मुरादाबाद। राप्ती गंगा एक्सप्रेस में सफर कर रहे फर्जी टीटीई को शक होने पर स्टाफ ने पकड़ लिया। उसके गले में लटके आई कार्ड से ट्रेन में मौजूद चेकिंग स्टाफ को शक हुआ था। पूछताछ में असलियत सामने आ गई। इस पर उसे हरिद्वार पुलिस के हवाले कर दिया गया। मुरादाबाद रेल मंडल अफसरों को घटना की सूचना दी गई है।

फर्जी टीटीई का मामला देहरादून से मुजफ्फरपुर जाने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस का है। आरोपी ट्रेन के स्लीपर कोच में आराम से लेटा हुआ था। इतना ही नहीं वह खुद को टीटीई बताते हुए यात्रियों पर रौब भी झाड़ रहा था। गले में आई कार्ड और पहनावे से उसके फर्जी होने का पता नहीं चल पाया। कोच में ड्यूटी कर रहे मुरादाबाद के स्टाफ खुर्शीद और मुमताज आदि ने उससे हेडक्वार्टर के विषय में पूछा तो वह सकपका गया।

हावभाव देखकर मुरादाबाद के चेकिंग स्टाफ को शक हुआ। इस पर उन्होंने सूचना ट्रेन कंडक्टर हामिद अली को दी तो उन्होंने भी उसे पहचानने से इनकार कर दिया। घटनाक्रम की जानकारी रेल अफसरों को दी गई। इसके बाद चेकिंग स्टाफ ने हरिद्वार पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और टीटीई को पकड़ लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार