बरेली: परिवार का हाल जानने शहर आईं अभिनेत्री दिशा पाटनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी व्‍यस्‍त शेडयूल के बीच समय निकालकर पिछले दिनों बरेली आईं थीं। परिवार के खास लोगों से मिलने के बाद मां भाई और पिता का हालचाल लेने के बाद एक दिन रुककर वह वापस मुबंई चली गईं। कोरोना संक्रमण के बीच बालीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता-मां और भाई कोरोना …

बरेली,अमृत विचार। बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी व्‍यस्‍त शेडयूल के बीच समय निकालकर पिछले दिनों बरेली आईं थीं। परिवार के खास लोगों से मिलने के बाद मां भाई और पिता का हालचाल लेने के बाद एक दिन रुककर वह वापस मुबंई चली गईं। कोरोना संक्रमण के बीच बालीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता-मां और भाई कोरोना की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उपचार के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

लाकडाउन के केस कम होने के बाद अभिनेत्री दिशा गुरूवार को अपने निजी बॉडीगार्ड के साथ बरेली एयरपोर्ट पर उतरी। उसके बाद वह चौपुला स्थित अपने आवास पर पहुंची। यहां पर उन्होंने परिवार और खास लोगों के साथ मुलाकात की। जिसके बाद एक दिन रुकने के बाद वह अगले दिन अपनी एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वापस चली गईं।

संबंधित समाचार