आज का राशिफल | 08 जून, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर लापरवाही न करें। ऐसे लोगों से मिलना पड़ सकता है जिनसे आप बिल्कुल मिलना नहीं चाह रहे थे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। बोलचाल के दौरान सभ्य शब्दों का प्रयोग करें। वृष राशि आज एक साथ कई कार्यों को साधने की कोशिश कर सकते हैं। शरीर …

मेष राशि

आज महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर लापरवाही न करें। ऐसे लोगों से मिलना पड़ सकता है जिनसे आप बिल्कुल मिलना नहीं चाह रहे थे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। बोलचाल के दौरान सभ्य शब्दों का प्रयोग करें।

वृष राशि

आज एक साथ कई कार्यों को साधने की कोशिश कर सकते हैं। शरीर स्वस्थ और मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। चतुराई और विवेक से काम लेंगे। विवाहितों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। रुके हुए आर्थिक कार्यों में गति आएगी।

मिथुन राशि

आज आपको अपनी छवि की चिन्ता रहेगी। व्यर्थ की बातों में ज्यादा ध्यान न दें। कार्यक्षेत्र में मनमाना व्यवहार करने से बचें। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आंखों में कुछ समस्या हो सकती है।

कर्क राशि

आज आपको अपनी छवि की चिन्ता रहेगी। व्यर्थ की बातों में ज्यादा ध्यान न दें। कार्यक्षेत्र में मनमाना व्यवहार करने से बचें। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आंखों में कुछ समस्या हो सकती है।

सिंह राशि

आज विरोधियों से आपको सावधान हो जाना चाहिए। जीवन के नए अनुभव प्राप्त होंगे। सभी कार्यों को शान्तिपूर्ण तरीके से पूरा करने का प्रयास करें। अविवाहित लोगों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं। कारोबार में आपको अचानक कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं।

कन्या राशि

आज मित्रों के साथ खटास हो सकती है। अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। सरकारी काम देरी से पूर्ण होंगे। अति आत्मविश्वास के कारण लोगों के निशाने में आ सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि कम हो सकती है।

तुला राशि

आज असन्तुलित खानपान के कारण मुंह में छाले और गैस की समस्या हो सकती है। परिश्रम का सार्थक परिणाम नहीं मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आज किसी से उधार लेने से बचें।

वृश्चिक राशि

आज जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आपके व्यवसायिक सम्पर्क बढ़ेंगे। ऑफिस में बॉस आपसे काफी खुश रहने वाले हैं। दिनचर्या में नयी आदतों को शामिल न करें।

धनु राशि

आज बाहरी लोगों को अपने व्यक्तिगत कार्यों में ज्यादा न उलझने दें। परिवार का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में बेहतरीन ऑर्डर मिल सकते हैं। यदि घर से बाहर जा रहे हैं तो अतिरिक्त धन लेकर निकलें।

मकर राशि

आज बजट के सन्तुलन को लेकर ही काम करें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर परेशान रहेंगे। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। बॉलीवुड और फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी चाहिये।

कुंभ राशि

आज कारोबार में विस्तार को लेकर तुरन्त बड़ा धन खर्च न करें। ऑफिस में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। अटके हुये मामलों को ज्यादा छेड़ना उचित नहीं है। जिन विषयों के बारे में आपके पास पर्याप्त ज्ञा न नहीं है उसको लेकर कोई दावा न करें।

मीन राशि

आज सभी कार्य आपके अनुसार ही होते प्रतीत होंगे। आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी लेकिन इससे मिलने वाला सकारात्मक परिणाम आपको मानसिक सन्तोष प्रदान करेगा। सम्पत्ति को लेकर बड़ी डील कर सकते हैं।