कानपुर: प्रधान पति ने दंपति को पीटा, महिला के कपड़े फाड़े, 19 लोगों पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के रमेलनगर में सोमवार देर रात चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर दंपति को बुरी तरह पीट दिया। महिला से छेड़खानी की और कपड़े फाड़ डाले। दंपति पूर्व प्रधान के फार्म में हाउस में रहता है। चुनाव में साथ नहीं दिया …

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के रमेलनगर में सोमवार देर रात चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर दंपति को बुरी तरह पीट दिया। महिला से छेड़खानी की और कपड़े फाड़ डाले। दंपति पूर्व प्रधान के फार्म में हाउस में रहता है।

चुनाव में साथ नहीं दिया तो जीतने के बाद पीटा

पीड़ित पूर्व प्रधान के फ़ार्म हाउस में पत्नी के साथ रहकर नौकरी करता है। आरोप है सोमवार रात 12 बजे प्रधान पति राम सजीवन निषाद, रामप्रकाश, रामकुमार, गोलू, नीरज, मनीष, मनोज, शिवकुमार, सुभाष, समीर निषाद, गोपाल निषाद, शीलू निषाद और अशोक समेत 6 अन्य अज्ञात लोग फार्म हाउस का दरवाजा जबरन खुलवाकर घुस आए।

कहा कि अब हम प्रधान हैं, हमारी गुंडागर्दी चलेगी। इसके बाद दंपति को जमकर पीटा। कहा कि चुनाव में बार-बार कहने के बाद भी साथ नहीं दिया और इसके बाद भी हम जीत गए हैं।

प्रधानपति समेत 19 पर एफआईआर

थानाप्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्रधान पति समेत 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्राथमिक जांच में मारपीट का आरोप सही पाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

संबंधित समाचार