अयोध्या: बड़े मंगल पर हनुमानगढ़ी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मंगलवार से कोरोना कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है। इसी के साथ लोगों ने लापरवाही करना भी शुरू कर दिया है। अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर की बेहद हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। कोरोना काल में भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए। बड़े …
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मंगलवार से कोरोना कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है। इसी के साथ लोगों ने लापरवाही करना भी शुरू कर दिया है। अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर की बेहद हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। कोरोना काल में भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए। बड़े मंगल के दिन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। इस दौरान कोविड नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दी। कई लोगों के मुंह पर ना ही मास्कक दिखा, ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता दिखाई दिया। यूपी में सभी जिले अनलॉक हुए, नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।
यूपी के सभी जिले अनलॉक हुए, नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा
उत्तर प्रदेश में लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर समेत सभी जिले अनलॉक हो गए। सिर्फ 7 बजे शाम से 7 बजे सुबह तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इन सभी जिलों में सक्रिय केस 600 से कम हो गए हैं।
बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 797 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2.85 लाख नमूनों की जांच की गई। रिकवरी रेट 97.1 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 0.2 फीसदी है।
प्रदेश में मंगलवार सुबह तक कुल सक्रिय मामले 14000 रह गए हैं। इनमें से 9,286 होम आइसोलेशन में हैं। सीएम योगी ने आगाह किया कि वायरस कमजोर पड़ा है, समाप्त नहीं हुआ।
थोड़ी सी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। बिना मास्क के बाहर न निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें।
