बदायूं: फसल में हुआ नुकसान, कर्ज में डूबा किसान, जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिल्सी, अमृत विचार। थाना बिल्सी क्षेत्र के एक गांव में फसल में नुकसान होने पर किसान ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। कर्ज होने की वजह से वह कई दिनों से परेशान चल रहे थे। अन्य किसान का खेत बटाई पर लेकर तरबूज की फसल करते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। …

बिल्सी, अमृत विचार। थाना बिल्सी क्षेत्र के एक गांव में फसल में नुकसान होने पर किसान ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। कर्ज होने की वजह से वह कई दिनों से परेशान चल रहे थे। अन्य किसान का खेत बटाई पर लेकर तरबूज की फसल करते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

गांव सतेती निवासी 33 वर्षीय किसान विक्रम पाल पुत्र नत्थू लाल बटाई पर जमीन लेते थे और पिछले तीन वर्ष से तरबूज की खेती कर रहे थे। इस वर्ष भी गांव के ही धीरपाल की 25 बीघा जमीन तरबूज की खेती के लिए बटाई पर ली थी। जिसमें घाटा हो गया। उसके ऊपर लोगों का काफी कर्ज भी हो गया था।

कर्जदार लगातार रुपये देने का दबाव बना रहे थे। जिसके चलते उन्होंने सोमवार सुबह फसल में लगाने वाली दवाई खा ली। परिवार को सूचना मिली तो बिल्सी के अस्पताल ले जाकर इलाज कराया लेकिन मंगलवार सुबह 10 बजे के लगभग उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार