पीलीभीत: ‘लालच में दोनों गए माया मिली ना राम…’12 लाख के इनाम के लालच में युवक ने गंवाए 58 हजार
पूरनपुर (पीलीभीत)। कोतवाली क्षेत्र के गांव डूडा निवासी ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया कि आठ मई को उसने ऑनलाइन फोन मंगाने के लिए एक साइट पर आर्डर किया था। इसके बाद उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने अलग-अलग चार नंबरों से फोन किया और इनाम में 12 लाख 60 हजार रुपये निकलने की जानकारी …
पूरनपुर (पीलीभीत)। कोतवाली क्षेत्र के गांव डूडा निवासी ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया कि आठ मई को उसने ऑनलाइन फोन मंगाने के लिए एक साइट पर आर्डर किया था।
इसके बाद उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने अलग-अलग चार नंबरों से फोन किया और इनाम में 12 लाख 60 हजार रुपये निकलने की जानकारी दी। इसकी खुशी में वह उस व्यक्ति के झांसे में आ गया। उसने ओमपाल को एक आईडी भेजी और 58 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करने को कहा।
उसने बताया कि इनाम के रुपयों के साथ उसके यह रुपये भी वापस हो जाएंगे।ठग के झांसे में आए ओमपाल ने एक से तीन जून तक छह बार में 58,650 रुपये अज्ञात व्यक्ति के खाते में डाल दिए, लेकिन इनाम नहीं मिला।
इस पर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कराकर धोखाधड़ी करने वाले पर कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
