आज का राशिफल | 09 जून, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपको अधिक धन खर्च करने से बचना चाहिए। आज खानपान पर काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार को लेकर परेशानी हो सकती है। नये सम्बन्धों को लेकर थोड़े सावधान रहें। वृष राशि आज फाइनेंस से जुड़े कड़े निर्णय ले सकते हैं। आप नए कारोबार …

मेष राशि

आज जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपको अधिक धन खर्च करने से बचना चाहिए। आज खानपान पर काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार को लेकर परेशानी हो सकती है। नये सम्बन्धों को लेकर थोड़े सावधान रहें।

वृष राशि

आज फाइनेंस से जुड़े कड़े निर्णय ले सकते हैं। आप नए कारोबार की योजना बनायेंगे। धार्मिक कार्यों को काफी महत्व देंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आप भावुक होंगे। लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा।

मिथुन राशि

आपको संतान पर धन खर्च करना पड़ेगा। सभी कार्य विलंब से पूरे होंगे। आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर सा महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। अपनी दिनचर्या को दूसरों के अधीन न होने दें।

कर्क राशि

आज ऑफिस का जरूरी प्रोजेक्ट आज पूर्ण हो सकता है। नई सम्पत्ति खरीद सकते हैं। मित्रों के साथ संबंध काफी मधुर रहने वाले हैं। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। आपको किसी बड़े संस्थान से नौकरी के ऑफर मिलने की संभावना है।

सिंह राशि

आज पुराने मामलों पर आप काम कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर आप अच्छे और प्रतिष्ठित लोगों के सम्पर्क में आएंगे। आपकी सामाजिक छवि को लोग बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर असहमति हो सकती है।

कन्या राशि

आज बड़े खर्चों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी हो सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। दूसरों की सलाह के बजाय अपने विवेक के आधार पर ही निर्णय लें।

तुला राशि

आज नई तकनीक सीखने के लिए उत्तम समय है। प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। परिजनों की जरूरतों को पूर्ण करने का प्रयास करें। संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। पूर्व नियोजित कार्यों में अवरोध आ सकता है।

वृश्चिक राशि

आज पारिवारिक जिम्मेदारियों का निष्ठा से पालन करेंगे। लक्ष्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। दाम्पत्य जीवन का आनन्द उठाएंगे। समाज में आपको प्रशंसा मिलेगी।

धनु राशि

आज विवादों को दूर करने का प्रयास करें। आपको ऋण लेना पड़ सकता है। व्यवसाय की स्थितियां पूर्ववत ही रहेंगी। शारीरिक रूप से ऊर्जवान रहेंगे। यदि कोई सर्जरी आदि करवाना चाह रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं।

मकर राशि

आज मीडिया और इंटरनेट में अफवाहों से बचने का प्रयास करें। परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। भावुक होकर अपना नुकसान करवा सकते हैं। धन को लेकर तनाव दूर होगा।

कुंभ राशि

आज विरोधी पक्ष से सावधान रहें। किसी अनुचित कार्य में आप रुचि ले सकते हैं। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर बेहद चिंतित रहेंगे। बेकार के लोगों से दूरी बनाकर रखें। सभी कार्य अपनी देखरेख में पूर्ण करें।

मीन राशि

आज व्यापार को लेकर बड़ी डील कर सकते हैं। आप नए तरीके से काम करने की कोशिश करेंगे। परिस्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी। किसी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। दाम्पत्य जीवन में शुभता रहेगी।