बाराबंकी: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार मां-बेटे को रौंदा, महिला की मौत
अमृत विचार, फतेहपुर-बाराबंकी। साइकिल सवार महिला अपने बेटे के साथ बुधवार को खेत पर मजदूरी करने जा रही थी। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में सड़क पर गिरी महिला को ट्रैक्टर रौंदता हुआ निकल गया। इससे महिला की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश कर रहे …
अमृत विचार, फतेहपुर-बाराबंकी। साइकिल सवार महिला अपने बेटे के साथ बुधवार को खेत पर मजदूरी करने जा रही थी। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में सड़क पर गिरी महिला को ट्रैक्टर रौंदता हुआ निकल गया। इससे महिला की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश कर रहे ड्राइवर को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
कोतवाली फतेहपुर के ग्राम पहपटपुर मजरे हजरतपुर निवासी प्रकाश गौतम की पत्नी सुनीता देवी (38) अपने बेटे कुलदीप के साथ बुधवार सुबह छह बजे से निकली। घर से एक किमी दूर ग्राम पहपटपुर खेत में मजदूरी पर मेंथा फसल काटने जा रही थी। रास्ते में फतेहपुर मझगवां रोड पर पुलिया के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल पर पीछे बैठी संगीता सड़क पर जा गिरी। ट्रैक्टर उसे रौंदता हुआ आगे निकल गया। गंभीर रूप से घायल सुनीता मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, कुलदीप चोटिल हो गया। घटना स्थल पर ग्रामीण एकत्र हो गए।
ट्रैक्टर-ट्राली समेत भागने की कोशिश कर रहे ड्राइवर को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया। ड्राइवर की पहचान ग्राम मझगवां निवासी जगदीश वर्मा के रूप में हुई जो खुद ट्रैक्टर का मालिक बताया जा रहा है। जगदीश अपने खेत से मेंथा फसल लोड कर पेराई कराने जा रहा था। मृतका अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्रियों को छोड़कर गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संजय मौर्य ने बताया कि मृतका के पति रामप्रकाश की तहरीर पर ड्राइवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उस पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सड़क दुर्घटना में मजदूर की हुई मौत
इससे पहले बीती रात थाना क्षेत्र कुर्सी अंतर्गत निगोहा देवा मार्ग पर करीब 10 बजे बकरापुर में स्लेप डालकर राजेंद्र गौतम (32) निवासी अन्नीपुर मजरे खरिहानी अपने घर आ रहा था। रास्ते में निगोहा देवा मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी बाइक सवार अपनी नई बाइक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे बड़े भाई राम किशोर ने एंबुलेंस को कई बार फोन किया। इसके बावजूद भी एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। परिजनों ने किसी तरह गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
