बरेली: श्यामगंज चौकी के पास अपहरण कांड- पुलिस कर्मियों के नाम आए सामने
बरेली, अमृत विचार। विशारतगंज से पीछा करके श्यामगंज चौकी के पास टक्कर मारकर महिला व उसके रिश्तेदार के अपहरण कांड में पुलिस कर्मियों का नाम सामने आया है। पुलिसकर्मियों के शामिल होने के चलते मामले को पुलिस दबाने में लग गई है। जिन पुलिसकर्मियों का नाम सामने आया है कि वह महिला को ड्रग तस्करी …
बरेली, अमृत विचार। विशारतगंज से पीछा करके श्यामगंज चौकी के पास टक्कर मारकर महिला व उसके रिश्तेदार के अपहरण कांड में पुलिस कर्मियों का नाम सामने आया है। पुलिसकर्मियों के शामिल होने के चलते मामले को पुलिस दबाने में लग गई है। जिन पुलिसकर्मियों का नाम सामने आया है कि वह महिला को ड्रग तस्करी में गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहते थे।
पुलिस का कहना है कि अभी तक अपहरण की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच की जा रही है। एक विधायक ने आईजी से शिकायत की थी कि विशातरगंज की रहने वाली एक महिला व उसके रिश्तेदार का पीछा किया गया। उसके बाद श्यामगंज चौकी के पास उसकी बाइक में टक्कर मारकर दोनों का कार में बैठाकर अपहरण कर लिया गया।
उसके बाद उससे रुपयों की मांग की गई। दो चेक देने के बाद उन्हें पीलीभीत बाईपास पर छोड़ दिया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद आईजी ने हाफिजगंज थाना प्रभारी को मामले की जांच के लिए कहा। पुलिस जांच में आया कि जिस कार से अपहरण की बात सामने आयी है, वह पुलिसकर्मियों की है। जिस महिला के अपहरण का आरोप है, उसे ड्रग तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था लेकिन बाद में छोड़ दिया गया।
अब ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि यदि पुलिस ने महिला को किसी आरोप में पकड़ा था तो उसे क्यों छोड़ दिया गया। चेक लेने के जो आरोप हैं वह सही हैं या नहीं। इन सभी की पुलिस जांच कर रही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि इस मामले में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जांच करायी जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
