पीलीभीत: विवाहिता ने लगाई फांसी, पति सहित तीन पर दहेज का मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत/बीसलपुर। ग्राम खनका उचसिया में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता का शव साड़ी और रस्सी के सहारे फांसी पर झूल रहा था। विवाहिता के स्वजनों ने पति सहित ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाहजहांपुर …

अमृत विचार, पीलीभीत/बीसलपुर। ग्राम खनका उचसिया में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता का शव साड़ी और रस्सी के सहारे फांसी पर झूल रहा था। विवाहिता के स्वजनों ने पति सहित ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली पर जुटे मृतका के परिजन

शाहजहांपुर के थाना सिधौली के ग्राम दाऊदपुर उर्फ मुरादपुर निवासी जयलाल ने तीन साल पहले अपनी बेटी लक्ष्मी देवी की शादी बीसलपुर के ग्राम खनका उचसिया निवासी मनसुखलाल के बेटे नेवाराम के की थी। जयलाल की पत्नी विमला देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही लक्ष्मी का पति नेवाराम मायके मोटर-साइिकल लाने का दबाव बनाता था। लक्ष्मी अपने पिता की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इंकार कर देती। इस पर नेवाराम उसे मारता-पीटता था।

मृतक लक्ष्मी देवी का फाइल फोटे

दरवाजे के पास रखा हुआ मिला शव
विमला देवी ने आगे बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें बुधवार को लक्ष्मी देवी की मौत की सूचना दी। इस पर वह परिजनों के साथ बेटी की ससुराल ग्राम खनका पहुंच गई। ससुराल के दरवाजे के पास शव रखा हुआ था और गले में साड़ी के साथ रस्सी का फंदा था। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर दमाद नेवाराम, जेठ किशोर, जेठानी पिंकी देवी पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार