बदायूं: एक साल पहले दोस्त के घर से पकड़वाई थी कच्ची शराब, मौका पाकर लिया बदला, कर दी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। एक साल पहले दोस्त ने अपने दोस्त के घर में छापा डलवाकर कच्ची शराब पकड़वा दी थी। इसी कारण दोनो में रंजिश हो गई थी। बुधवार को आरोपी ने दोस्त को घर में अकेला पाकर पहले शराब पिलाई इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयाना …

बदायूं, अमृत विचार। एक साल पहले दोस्त ने अपने दोस्त के घर में छापा डलवाकर कच्ची शराब पकड़वा दी थी। इसी कारण दोनो में रंजिश हो गई थी। बुधवार को आरोपी ने दोस्त को घर में अकेला पाकर पहले शराब पिलाई इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयाना कर शव को कब्जे में लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव लखूपुरा निवासी सोहनलाल के बेटे वीरेंद्र(28) की पड़ोस में रहने वाले राजीव से दोस्ती थी। बुधवार रात वीरेंद्र के परिजन गांव में आई बारात में शामिल होने के लिए गए हुए थे। वीरेंद्र घर में अकेला था। इसी दौरान राजीव रात में वीरेंद्र के घर पहुंच गया। दोनों ने बैठकर शराब पी। इसके बाद पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

राजीव ने मौका देखकर वीरेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया गया। शादी समारोह में शामिल होने के बाद परिजन जब वापस लौटे तो देखा कि झोपड़ी के अंदर चारपाई पर वीरेंद्र का शव पड़ा हुआ था। उसकी नाक से खून निकल रहा था और गले में निशान थे।

परिजनों ने मोहल्ले के लोगों से जानकारी जुटाई तो पता चला वीरेंद्र और राजीव ने घर में शराब पी थी। जानकारी मिलने पर देर रात करीब 12 बजे कादरचौक थाने के एसओ ऋषिपाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल का मौका मुआयाना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि गांव में कच्ची शराब का धंधा होता है।

वीरेंद्र ने एक साल पहले राजीव की कच्ची शराब पकड़वा दी थी। इसी बात को लेकर वह रंजिश मानता था लेकिन पड़ोसी और दोस्ती होने के कारण राजीव और वीरेंद्र के बीच बातचीत होती रहती थी। पुलिस ने वीरेंद्र के भाई नंदराम की तहरीर पर राजीव के खिलाफ हत्या का रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्यारोपी गांव से फरार है।

थानाध्यक्ष कादरचौक ऋषिपाल सिंह ने कहा कि वीरेंद्र के भाई की तहरीर के आधार पर हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार