बदायूं: प्रेमिका के साथ मिलकर नाती ने की थी कलावती की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उसहैत, अमृत विचार। थाना उसहैत क्षेत्र के गांव मसूदपुरा में 65 वर्षीय कलावती पत्नी प्रीतम लाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसके ही नाती ने ही अपनी प्रेमिका छाया के साथ मिलकर की थी। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर …

उसहैत, अमृत विचार। थाना उसहैत क्षेत्र के गांव मसूदपुरा में 65 वर्षीय कलावती पत्नी प्रीतम लाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसके ही नाती ने ही अपनी प्रेमिका छाया के साथ मिलकर की थी। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मृतका के बेटे की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

सोमवार को रात के समय छत पर सो रही वृद्धा की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी जबकि पास की चारपाई पर उसका नाती कुलदीप सो रहा था। उसे भनक नहीं लगी और हत्या हो गई। हत्या के दिन ही ग्रामीणों को उसकी बात से संशय हो रहा था। सीओ गजेंद्र कुमार के निर्देशन में जांच की गई तो नाती ही हत्यारा निकला। जिसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या की थी। वह शहर के नवादा चौकी के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर लेकर आया था। जिसकी रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज कराया गया था।

ग्रामीणों में हो रही चर्चा के बीच पुलिस भी जांच में जुट गई। बुधवार को इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा गांव से प्रेमी युगल व परिजनों को थाने लेकर आए थे। प्रेमी युगल ने हत्या का जुर्म कबूल किया। पुलिस को आलाकत्ल उपलब्ध कराया है। वहीं खून से सने कपड़े भी बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि हत्या का खुलासा हो गया है। नाती ने ही प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी दादी की हत्या की थी।

संबंधित समाचार