प्रियंका-राहुल ने केंंद्र को घेरा, कहा- महामारी में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स वसूलने में जुटी रही सरकार
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान भी टैक्स वसूलने में जुटी रही लेकिन जनता को कुछ नहीं मिला। उन्होंने ट्वीट किया, ”महामारी के …
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान भी टैक्स वसूलने में जुटी रही लेकिन जनता को कुछ नहीं मिला।
उन्होंने ट्वीट किया, ”महामारी के दौरान मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर कर वसूले : पूरे 2.74 लाख करोड़ रुपये। इस पैसे से पूरे भारत को टीका (67000 करोड़ रुपये), 718 जिलों में ऑक्सीजन संयंत्र, 29 राज्यों में एम्स की स्थापना और 25 करोड़ गरीबों को छह – छह हजार रूपये की मदद मिल सकती थी। मगर मिला कुछ भी नहीं।”
महामारी के दौरान मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स वसूले: 2.74 लाख करोड़
इस पैसे से क्या मिल सकता था-
पूरे भारत को वैक्सीन (67000 करोड़)
+
718 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट
+
29 राज्यों में एम्स अस्पताल
+
25 करोड़ गरीबों को 6000 रू की मददमगर मिला कुछ भी नहीं।#BJPLootingIndia
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 11, 2021
भाजपा सरकार की लूट से तबाह हो गया देश: राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “सच से, सवालों से, कार्टून से- वह सब से डरता है।” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) धराशाई हो रही है, बेरोजगारी चरम पर है, ईंधन की कीमतें आसमान छू रही है। और कितने तरीके से भाजपा देश को लूटेगी।”
सच से
सवालों से
कार्टून से-वह सब से डरता है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 11, 2021
कांग्रेस नेताओं ने ‘भारत को लूट रही है भाजपा’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि वह सच बोलने, सवाल पूछने और आलोचना से डरते हैं। उनके नेतृत्व वाली सरकार में हो रही लूट से देश मुश्किल हालात में पहुंच गया है लेकिन इसकी उन्हें कोई परवाह नहीं है।
GDP crashing,
Unemployment soaring,
Fuel prices skyrocketing.In how many more ways is #BJPLootingIndia ?
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 11, 2021
गौरतलब है कि कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को देश भर में पेट्रोल पंपों के निकट सांकेतिक प्रदर्शन किया। पार्टी का कहना है कि इस दौरान कोराना संबंधी दिशानिर्देशों का पालन भी किया गया।
