फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट: क्रेजीकोवा और पावलिचेनकोवा में होगा खिताबी मुकाबला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेरिस। चेक गणराज्य की गैरवरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेजीकोवा ने मैच प्वाइंट बचाकर वापसी करके फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में जगह बनायी जहां उनका सामना रूस की अनास्तासिया पाव्लुचेंकोवा से होगा। क्रेजिकोवा ने बेहद संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल में यूनान की 17वीं वरीय मारिया सकारी 7-5, 4-6, 9-7 से हराया जबकि पाव्लुचेंकोवा ने स्लो​वानिया …

पेरिस। चेक गणराज्य की गैरवरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेजीकोवा ने मैच प्वाइंट बचाकर वापसी करके फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में जगह बनायी जहां उनका सामना रूस की अनास्तासिया पाव्लुचेंकोवा से होगा।

Anastasia Pavlyuchenkova reaches maiden grand slam final at French Open |  In Hindi.

क्रेजिकोवा ने बेहद संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल में यूनान की 17वीं वरीय मारिया सकारी 7-5, 4-6, 9-7 से हराया जबकि पाव्लुचेंकोवा ने स्लो​वानिया की तमारा जिदानसेक को 7-5, 6-3 से पराजित किया। ये दोनों खिलाड़ी पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं। क्रेजीकोवा तीसरे सेट में एक समय 3-5, 30-40 से पीछे चल रही थी।

उन्होंने बैकहैंड वॉली से मैच प्वाइंट बचाया और आखिर में मैच जीतने में सफल रही। यह मैच तीन घंटे 17 मिनट तक चला। क्रेजीकोवा ने मैच के बाद कहा, ”मैं हमेशा इस तरह के मैच का हिस्सा बनना चाहती थी। जूनियर टूर्नामेंट से ही मैं इस तरह का रोमांचक मैच खेलना चाहती थी। क्या शानदार मैच था जहां हम दोनों के पास मौके थे। हम दोनों ने बहुत अच्छा खेल दिखाया लेकिन केवल एक ही जीत सकता था।

संबंधित समाचार