कुशीनगर: घर से निकले थे बकरी चराने, आधा दर्जन लोग पहुंच गए अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कुशीनगर। खेत में बकरी चराने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों मे जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो लोगों की हालत नाजुक है। डॉक्टरों दोनों गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर …

अमृत विचार, कुशीनगर। खेत में बकरी चराने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों मे जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो लोगों की हालत नाजुक है। डॉक्टरों दोनों गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है।

कसया थाना क्षेत्र के जिगना निवासी रेयाज का लड़का सोनू बकरी चरा रहा था। बकरी चरते हुए शुकुरल्लाह के खेत में चली गयी। तभी शुकुरल्लाह का लड़का पहुंच गया और अपने खेत में बकरी को चरते हुए देख सोनू से बकरी हांकने को कहा। इस पर दोनों बच्चों में कहा सुनी होने लगी। देखते ही देखते गाली गलौज फिर मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट जानकारी दोनों बच्चों के घरवालों को हुई। घरवाले भी आपस में भिड़ गए जिसमें पहले पक्ष से 36 वर्षीय रेयाज, 34 वर्षीय शरीफुन, 30 वर्षीय इम्तियाज, 22 वर्षीय मुन्ना, दूसरे पक्ष से 60 वर्षीय शुकुरल्लाह, 26 वर्षीय तबारक, 23 वर्षीय मुन्ना, 20 वर्षीय सद्दाम को गंभीर चोट आई।

इम्तियाज व सरीफन की नाजुक हालत के मद्देनजर मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष कसया अखिलेश कुमार ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्ष से लोग घायल हैं। किसी ने तहरीर नहीं दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस भेज दी गई है|

संबंधित समाचार