लखनऊ: लाइन मेंटेनेंस के दौरान दो कर्मचारी झुलसे, हालत नाजुक
अमृत विचार, लखनऊ। चिनहट 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन पर काम करने के दौरान बिजली विभाग के दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। इन दोनों कर्मचारियों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा होने की जानकारी के बाद संविदा कर्मचारियों में आक्रोश भर …
अमृत विचार, लखनऊ। चिनहट 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन पर काम करने के दौरान बिजली विभाग के दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। इन दोनों कर्मचारियों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसा होने की जानकारी के बाद संविदा कर्मचारियों में आक्रोश भर गया। उन्होंने संबंधित अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि घायल संविदा कर्मी को विभाग की ओर से पूरी तरह से इलाज कराया जाए और उन्हे उचित मुआवजा दिया जाए। घायल दोनों कर्मचारियों में एक कर्मचारी विभागीय है और एक संविदा है।
मिली जानकारी के मुताबिक रेग्लुयर कर्मी विजय और संविदा कर्मी शेर बहादुर शटडान लेकर ट्रांसमिशन लाइन पर मेंटेनेंस का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से करंट आने से दो कर्मचारी लपेटे में आ गए। बताया जा रहा है कि पोल पर चढे होने की वजह से संविदा कर्मी नीचे आ गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
अधीक्षण अभियंता आशुतोष दीक्षित ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद दोनों कर्मचारियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से इलाज का पूरा पैसा खर्च किया जा रहा है।
बिना ए ग्रेड सर्टिफिकेट के काम रही थी कंपनी
मेंटेनेंस का काम बीआरबी कंपनी की ओर से कराया जा रहा था। इस कंपनी के पास नियमों के मुताबिक लाइनों के मेंटेनेंस, दुरुस्तीकरण सहित अन्य कामों के लिए ए ग्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। लेकिन कंपनी के पास कोई सर्टिफिकेट नहीं है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है नियमों को दरकिनार कर किस तरह से इस कंपनी को लाइन दुरुस्तीकरण का काम दे दिया गया। ऐसे में यदि ऐसा हुआ है कि कंपनी के टेंडर को अब भी निरस्त कर देना चाहिए।
