बरेली: स्मार्ट सिटी के तहत सात और सड़कों के शुरू होंगे निर्माण
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के कुछ और सड़कों के निर्माण को शुरू किया जाना है। शुक्रवार को चौकी चौराहे के पास हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार, मेयर उमेश गौतम आदि ने इन सड़कों का शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही दूसरी सड़कों का भी …
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के कुछ और सड़कों के निर्माण को शुरू किया जाना है। शुक्रवार को चौकी चौराहे के पास हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार, मेयर उमेश गौतम आदि ने इन सड़कों का शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही दूसरी सड़कों का भी निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के साथ ही स्मार्ट सिटी के लटके कामों को शुरू कराया जा रहा है। शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में शहर की विभिन्न सात सड़कों के निर्माण के लिए शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इसमें चौपुला चौराहा से चौकी चौराहा तक 1.18 किलोमीटर, चौपुला चौराहा से बरेली जंक्शन तक 1.52 किलोमीटर तक, बटालियन गेट से सेटेलाइट जंक्शन तक 900 मीटर, चौकी चौराहा से हेड पोस्ट ऑफिस तक 1.61 किलोमीटर, चौकी चौराहा से बरेली जंक्शन तक 1.53 किलोमीटर, चौकी चौराहा से बरेली कॉलेज चौराहे तक 951 किलोमीटर और पटेल चौक से रामपुर गार्डन चौक तक 410 मीटर तक रोड का निर्माण शामिल है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही दूसरे निर्माण कार्यों को भी कराया जाएगा।
