बरेली: पंचायत उपचुनाव में वोटिंग जारी, जानें अपने ब्लॉक का हाल
अमृत विचार, बरेली। उत्तर प्रदेश पंचायत उपचानुव के लिए शनिवार सुबह से मतदान हो रहा है। पंचायत चुनाव के दौरान प्रत्याशियों की मृत्यु के कारण ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका था। ऐसे में खाली सीटों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के खाली …
अमृत विचार, बरेली। उत्तर प्रदेश पंचायत उपचानुव के लिए शनिवार सुबह से मतदान हो रहा है। पंचायत चुनाव के दौरान प्रत्याशियों की मृत्यु के कारण ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका था। ऐसे में खाली सीटों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के खाली पदों पर चुनाव करा रहा है। मतदान केंद्रों पर महिला और पुरुषों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। वहीं, पुलिस का भी सख्त पहरा लगा हुआ है। कहीं से भी हंगामें की सूचना नहीं मिली है। मतदान की गणना 14 जून को की जाएगी।

क्यारा में 72 फीसदी मतदान
विकास खंड क्यारा के अर्न्तगत मुख्य मुख्य चुनाव में ग्राम पंचायत परगंवा से चुने गये प्रधान हाफिज इशहाक रिज़वी की हत्या के बाद हो रहे उपचुनाव में अब तक कुल दो बूथों पर क्रमशः 623, 591 वोट पड़ चुके हैं। अब तक कुल वोटर संख्या 1680 में से 1214 मत डाले जा चुके हैं। कुल मतदान 72% हुआ है। उपचुनाव में है भारी पुलिस बल तैनात। एसडीएम सदर विशु राजा ने मौके पर पहुंच कर लिया चुनाव प्रक्रिया का जायजा।
256 लोगों ने मताधिकार का किया प्रयोग
बहेड़ी में मतदान में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कुल 584 मतों में से दोपहर तक 256 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। यहां मृतक प्रधान बाबू अंसारी के बेटे नाजिम अंसारी तथा रामचंद्र मौर्य के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो रही है। बता दें कि 30 अप्रैल को ग्राम प्रधान बाबू अंसारी का कोरोना से निधन हो गया था। एएसपी के साथ पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।

पुलिस का सख्त पहरा
फतेहगंज पश्चिमी के विकास खंड क्षेत्र के गांव ठिरिया खेतल,रसूला चौधरी, औंध, चिटौली, अगरास, टिटौली साहित कई गांवों में ग्राम पंचायत सदस्य के चुने जाने के लिए कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत अगरास में वार्ड नंबर 14 में कुल वोट 373 में से दोपहर 12 बजे तक कुल 137 वोट ही पड़ सकें है।
मझगवां में मतदाता दिखा रहे उत्साह
विकासखंड मझगवां की ग्राम पंचायत बिहारीपुर देहाजगीर, खैलम में उप चुनाव खैलम में 3000वोट में अब तक 400 की वोटिंग हो चुकी हैं। बिहारीपुर में 107वोटों में अबतक 70 वोट पड चुके हैं। विकासखंड मझगवां की ग्राम पंचायत गुरुगांवा में कुल वोट 4722 में अब तक 1208 वोट पड़ चुके हैं।
आठ बूथों पर मतदान जारी
नवाबगंज विकासखंड के पांच ग्राम पंचायतों के आठ बूथों पर पर उपचुनाव हेतु मतदान जारी। ग्राम जरेली, अलीनगर सतुईया कलां, घाटमपुर व सिथरा में क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी। ग्राम जरेली में भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात।

शांति पूर्वक हो रहा मतदान
विकास खंड रामनगर की ग्राम पंचायत अटा फुंदापुर, संग्रामपुर देवसारा, मुतलकपुर, पट्टी क्रुकी, मजरा दौलतपुर में उपचुनाव में पुलिस बल तैनात है। शांति पूर्वक चुनाव कराया जा रहा है। दोपहर 12 बजे तक अटा में 12 प्रतिशत, संग्रामपुर में 16 प्रतिशत, मुतलकपुर में 19 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
भोजिपुरा में निर्विरोध चुने गए प्रत्याशी
भोजीपुरा ब्लाक के 22 गांवों में ग्राम पंचायत सदस्यों के 195 रिक्त पदों पर चुनाव होना था। रिक्त पदों पर 195 आवेदन आए। सभी ने निर्विरोध जीत हासिल की। विकासखंड खंड भोजीपुरा में आज कोई चुनाव नहीं है।
