बाराबंकी: नकली कागज तैयार कर बेच रहा था कार, 32 वाहन समेत ट्रैवल एजेंसी मालिक गिरफ्तार
अमृत विचार, बाराबंकी। धोखाधड़ी करके चार पहिया वाहनों को बेचने वाले एक शातिर जालसाज पुलिस ने पकड़ लिया। इनके पास से 32 चार पहिया वाहन बरामद किये हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जालसाज को जेल भेज दिया। थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम हसौर निवासी पवन कुमार मौर्या पुत्र रामस्वरुप मौर्या ने कोतवाली नगर में …
अमृत विचार, बाराबंकी। धोखाधड़ी करके चार पहिया वाहनों को बेचने वाले एक शातिर जालसाज पुलिस ने पकड़ लिया। इनके पास से 32 चार पहिया वाहन बरामद किये हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जालसाज को जेल भेज दिया।

थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम हसौर निवासी पवन कुमार मौर्या पुत्र रामस्वरुप मौर्या ने कोतवाली नगर में तहरीर दी थी। इसके मुताबिक लखनऊ के हजरतगंज चैराहे पर आरआर कार बाजार एंड ट्रेवलस के मालिक रजी उल्ला खान पुत्र बरकत उल्ला खान ने जनवरी में उनकी होंडा कार को प्रतिमाह दो हजार रुपये किराया देने का इकरार नामा किया। चार महीने बाद किराया देना बंद कर दिया।
कुछ समय बाद रजी उल्ला खान ने उनकी कार को नकली कागजजात तैयार करके बेच दिया। कार वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपित को पकड़ लिया।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि आरआर कार बाजार टूर एंड ट्रैवल्स पर नकली कागजजात तैयार करके कार बेची जा रही थी। रजी उल्ला कार के असली मालिकों को प्रतिमाह अच्छा किराया देने का लालच देकर फंसाता था। 32 कार बरामद की गई हैं।
