बाराबंकी: चक्की में फंस कर 14 साल के बालक की दर्दनाक मौत
त्रिलोकपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। आटा चक्की के पट्टे में फंस कर 14 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गयी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। मृतक बच्चे के घर में कोहराम मचा है। थाना जहांगीराबाद के ग्राम टेरा निवासी लल्लन पुत्र हमीद आटा चक्की चलाता है। इसी गांव के शत्रोहन लाल गौतम ने …
त्रिलोकपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। आटा चक्की के पट्टे में फंस कर 14 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गयी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। मृतक बच्चे के घर में कोहराम मचा है।
थाना जहांगीराबाद के ग्राम टेरा निवासी लल्लन पुत्र हमीद आटा चक्की चलाता है। इसी गांव के शत्रोहन लाल गौतम ने शुक्रवार रात को अपने बेटे गुलशन को चक्की से आटा लाने को भेजा। रात करीब नौ बजे बालक चक्की के पट्टे की जद में आकर कई राउंड घूम गया । देखते ही शव क्षत-विक्षत हो गया।
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद चक्की मालिक घबरा गया। शव देख कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। दो भाईयों में मृतक बड़ा है। छोटे भाई ललित 10 वर्ष और मां राजरानी का हाल रो-रो कर बुरा है। पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्ट कराया गया है। परिजनों की तरफ से घटना के संबंध में कोई तहरीर नही मिली है।
