बिजनौर : सपा नेता ने भड़काऊ वीडियो बनाकर किया वायरल, SP ने तुरंत एक्शन लेते हुए भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नजीबाबाद/अमृत विचार। नगर के युवा नेता को दो पक्षों के झगड़े की पैरवी कर भड़काऊ बयानबाजी कर सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो वायरल करना महंगा पड़ा। एसपी बिजनौर ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए नजीबाबाद पुलिस को नेता के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के आदेश दिए। पुलिस ने शुक्रवार …

बिजनौर/नजीबाबाद/अमृत विचार। नगर के युवा नेता को दो पक्षों के झगड़े की पैरवी कर भड़काऊ बयानबाजी कर सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो वायरल करना महंगा पड़ा। एसपी बिजनौर ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए नजीबाबाद पुलिस को नेता के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

पुलिस ने शुक्रवार की रात में ही सपा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि फरहान खान का समाजवादी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। न ही वे किसी पद पर हैं।

गत दिनों नगर के मोहल्ला मुगलूशाह निवासी मोहम्मद आबिद पुत्र साबिर गर्ववती पत्नी को लेकर चिकित्सक के जा रहे थे। जैसे ही वे मोहल्ला मजीदगंज वाली गली में पहुंचे तो सामने कुछ लोग एक ठेली से सामान उतार रहे थे। आबिद ने उक्त लोगों से ठेली हटाने को कहा तो इस बात पर दोनों पक्षों में मामूली कहासूनी के बाद मारपीट हो गई। आबिद का आरोप है कि उक्त लोगों ने उनके साथ तो मारपीट की। साथ ही पत्नी के सिर में भी लकड़ी से वार किया था, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं। पत्नी का मेडिकल परीक्षण कराकर स्थानीय थाने में घटना की तहरीर दी थी। तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने मोहित पुत्र बिजेंद्र निवासी मजीदगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 151 में चालान किया था।

वायरल वीडियो में नेता ने यह कहा
पीड़ित आबिद इस बात से संतुष्ट नहीं थे। दो दिन पहले पीड़ित पक्ष ने नगर निवासी सपा के युवा नेता फरहान खान को मामले की जानकारी दी। नेता ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसमें उन्होंने ईंट से ईंट बजाने और धारा 307 लगाने की बजाए 151 में चालान करने पर शहर में जाम लगाने और कुछ भड़काऊ बात कही थी। वायरल वीडियो पर एसपी बिजनौर डा. धर्मवीर सिंह ने संज्ञान लेते हुए नजीबाबाद पुलिस को सपा नेता के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

संबंधित समाचार