लखीमपुर-खीरी: टूट गई शादी तो फिल्मी अंदाज में पेड़ पर चढ़ा युवक, देने लगा जान देने की धमकी और फिर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,लखीमपुर-खीरी। शादी टूटने से नाराज एक युवक शनिवार को अस्पताल परिसर में लगे अशोक के पेड़ पर चढ़ गया। जान देने की धमकी देते हुए अंगोछे से अपना गला दबाने लगा। इससे वहां हड़कम्प मच गया। किसी तरह पुलिस और लोगों ने समझाकर उसे नीचे उतारा। थाना फूलबेहड़ के गांव तेतारपुर निवासी अनुराग तिवारी …

अमृत विचार,लखीमपुर-खीरी। शादी टूटने से नाराज एक युवक शनिवार को अस्पताल परिसर में लगे अशोक के पेड़ पर चढ़ गया। जान देने की धमकी देते हुए अंगोछे से अपना गला दबाने लगा। इससे वहां हड़कम्प मच गया। किसी तरह पुलिस और लोगों ने समझाकर उसे नीचे उतारा।

थाना फूलबेहड़ के गांव तेतारपुर निवासी अनुराग तिवारी का रिश्ता गांव सलेमपुर कोन निवासी एक युवती के साथ तय हुआ था। युवक के बहनोई दिलीप शुक्ला ने बताया कि अनुराग नशेड़ी है। इस बजह से लड़की वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। रिश्ता टूटने के बाद से वह अत्यधिक नशा कर घर में बवाल करने लगा। शनिवार को भी उसने हंगामा शुरू कर दिया।

इसी बीच किसी ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस अनुराग को जिला अस्पताल जांच के लिए लाई। मौका पाकर वह अस्पताल परिसर में लगे अशोक के पेड़ पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देकर अंगोछे से अपना गला दबाने लगा। यह देख मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना पाकर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने उसे काफी समझाया बुझाया। तब जाकर वह नीचे उतरा। उसके नीचे उतर आने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

संबंधित समाचार