बरेली: बिल वसूलने गई बिजली टीम को घेरकर पीटा, टीम ने भागकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिजली बिल की बकाया वसूली करने के लिए गई बिजली निगम की टीम पर बकायेदारों ने हमला कर दिया। बिजली विभाग की टीम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हमले में बिजली टीम के कर्मचारी घायल हो गए। लाइनमैन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमला करने वाले युवक …

बरेली, अमृत विचार। बिजली बिल की बकाया वसूली करने के लिए गई बिजली निगम की टीम पर बकायेदारों ने हमला कर दिया। बिजली विभाग की टीम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हमले में बिजली टीम के कर्मचारी घायल हो गए। लाइनमैन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमला करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत धौरा टांडा के पास जिटौआ गांव में शुक्रवार की शाम बिजली निगम की टीम बकाया बकाया बिल बसूली के लिए गांव जिटौआ पहुंची थी। बताया जा रहा है कि अभियान के दौरान टीम जब गांव के इस्लाम पुत्र कमरूद्दीन के घर पहुंची।

उसके बाद टीम ने बिजली बिल चेक करने को मांगा तो इस्लाम भड़क गया और विद्युत विभाग की टीम के साथ गाली-गलौच करने लगा। टीम ने जब गाली देने का विरोध किया तो इस्लाम ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिजली टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाईनमैन अनीश पुत्र रहीश अहमद ने थाना भोजीपुरा मे लिखित तहरीर देकर मारपीट करने बाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

संबंधित समाचार