बरेली: पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, दो गिरफ्तार
अमृत विचार, बरेली। जंगल में प्रतिबंधित पशु का कटान कर मांस बेचने वालों को पुलिस ने घेरा तो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 3 लोग वहां से फरार हो गए। रविवार सुबह 3 बजे भुता के डडिया नवाजिश के जंगल में …
अमृत विचार, बरेली। जंगल में प्रतिबंधित पशु का कटान कर मांस बेचने वालों को पुलिस ने घेरा तो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 3 लोग वहां से फरार हो गए। रविवार सुबह 3 बजे भुता के डडिया नवाजिश के जंगल में पशुओं का कटान हो रहा था।
इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी। यह देखकर पशु तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस ने नाजिर और सलीम को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि साकिर, साजिद और पप्पू वहां से फरार हो गए। सभी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार लोगों की तलाश की जा रही है।
