लखीमपुर खीरी: कई मामलों में फरार चल रहा इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर/मोहम्मदी, अमृत विचार। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में शातिर बदमाश यूसुफ बंजारा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वह चोरी, लूट व डकैती के कई मामलों में फरार चल रहा था। एसपी विजय ढुल ने बताया कि रविवार की तड़के मुखबिर ने …

लखीमपुर/मोहम्मदी, अमृत विचार। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में शातिर बदमाश यूसुफ बंजारा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वह चोरी, लूट व डकैती के कई मामलों में फरार चल रहा था।

एसपी विजय ढुल ने बताया कि रविवार की तड़के मुखबिर ने सूचना दी कि जिले के कई थानों से वांछित चल रहा पीलीभीत निवासी शातिर बदमाश यूसुफ बंजारा क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। थाना मोहम्मदी पुलिस कठिना नदी के निकट जंगल में पहुंची। पुलिस को आता देख युसुफ बंजारा ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली युसुफ बंजारा के पैर में लगी जिससे वह गिर गया।

पुलिस ने युसुफ को गिरफ्तार कर लिया और सीएचसी लाई जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी ने बताया यूसुफ पर ढाई हजार रुपये का ईनाम घोषित था। युसुफ बंजारा पर जनपद खीरी और पीलीभीत में चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कई अभियोग पंजीकृत हैं।

संबंधित समाचार