इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के ट्रस्टी कैप्टन अफजाल अहमद खान का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम जन्मभूमि फैसले के बाद जनपद के धन्नीपुर गांव मे बनने वाली मस्जिद ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (IICF) के ट्रस्टी कैप्टन अफजाल अहमद खान का 80 साल की उम्र में सोमवार देर रात निधन हो गया। लक्ष्मणपूरी कालोनी स्थित आवास पर सामान्य स्थिति में निधन हुआ। वह 9 माह पूर्व अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट …

अयोध्या। राम जन्मभूमि फैसले के बाद जनपद के धन्नीपुर गांव मे बनने वाली मस्जिद ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (IICF) के ट्रस्टी कैप्टन अफजाल अहमद खान का 80 साल की उम्र में सोमवार देर रात निधन हो गया। लक्ष्मणपूरी कालोनी स्थित आवास पर सामान्य स्थिति में निधन हुआ। वह 9 माह पूर्व अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट के सदस्य बनाए गए थे। तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल ने समाज रत्न राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया था।

अफजाल अहमद खान थल सेना में कैप्टन थे और 1965 व 1971 की चीन व पाकिस्तान युद्ध मे वे शामिल थे और सेना मेडल से सम्मानित किए गए थे। उनके निधन पर सभी राजनीतिक दलों व प्रबुद्धजनों ने शोक जताया है। उनके बेटे अरशद खान ने बताया कि वे सोमवार को शाम तक स्वस्थ थे।

बताते चले कि अयोध्या मस्जिद के लिए केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय से 80जी जारी न करने के संबंध में हस्तक्षेप ट्रस्टी कैप्टन अफजाल अहमद खान ने अयोध्या मस्जिद के लिए केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय से 80जी जारी न करने के संबंध में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया, जिसके बाद यह संभव हुआ। उन्होंने दान-दाताओं के लिए कर छूट प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार, वित्त मंत्रालय और आयकर विभाग को धन्यवाद दिया था।

अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट – इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (IICF) द्वारा आयकर विभाग से धारा 80जी के तहत कर छूट के प्रावधान के लिए आवेदन करने के नौ महीने बाद 27 मई को आखिरकार उसे प्रमाण पत्र मिल गया था। ट्रस्टी कैप्टन अफजाल अहमद खान ने आयकर विभाग द्वारा उठाई गई आपत्तियों और प्रश्नों और प्रक्रियात्मक देरी ने अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट के मस्जिद-अस्पताल के निर्माण के लिए दान में बाधा डालने का भी आरोप लगाया था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता