उन्नाव: एयरफोर्स जवान की गोली मारकर हत्या, छुट्टी पर आया था घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव के गंगा घाट कोतवाली के वसधना गांव में अज्ञात बदमाशों ने एयरफोर्स जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को सड़क के किनारे फेंककर बदमाश फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पास की हाजीपुर चौकी पुलिस को सूचना दी, कई …

उन्नाव। उन्नाव के गंगा घाट कोतवाली के वसधना गांव में अज्ञात बदमाशों ने एयरफोर्स जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को सड़क के किनारे फेंककर बदमाश फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पास की हाजीपुर चौकी पुलिस को सूचना दी, कई घंटे बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

श्रीनगर निवासी ओम नारायण का 27 वर्षीय बेटा प्रतीक सिंह एयर फोर्स में था, जिसकी तैनाती वर्तमान में जम्मू कश्मीर में थी। वह 11 जून को वह छुट्टी पर घर आया था। वह सोमवार की शाम 6:45 बजे घर से बाइक लेकर निकला था। देर रात तक वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।

देर रात अज्ञात उसकी गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी और शव बसधना गांव में सड़क के किनारे फेंक दिया गया। गोली उसकी आंख में लगी, माना जा रहा है कनपटी में सटाकर गोली मारने की कोशिश की गई, प्रतीक ने अपने को बचाने की कोशिश की होगी जिस पर गोली आंख में लगी।

सोमवार सुबह सड़क से गुजर रहे लोगों ने शव पड़ा देखा, तो जानकारी हाजीपुर चौकी पुलिस को दी गई। चौकी के किसी के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने सूचना गंगा घाट कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह को दी गई। घटनास्थल पर कारतूस का एक खोखा भी बरामद हुआ।

संबंधित समाचार