आज का राशिफल | 16 जून, 2021
मेष राशि आज बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र में आप नए प्रयोग कर सकते हैं। महत्वपूर्ण पेपर्स और फाइल्स को सुरक्षित रखें। किसी जरूरी काम में भागीदारी करनी पड़ेगी। भीड़भाड़ में जाने से आपको बचना चाहिए। वृष राशि आज कार्य क्षेत्र में पूरा मन नहीं लगेगा। बेहतर है कि आप …
मेष राशि
आज बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र में आप नए प्रयोग कर सकते हैं। महत्वपूर्ण पेपर्स और फाइल्स को सुरक्षित रखें। किसी जरूरी काम में भागीदारी करनी पड़ेगी। भीड़भाड़ में जाने से आपको बचना चाहिए।
वृष राशि
आज कार्य क्षेत्र में पूरा मन नहीं लगेगा। बेहतर है कि आप अपने खर्चों को कम करें। परिस्थितियों को लेकर सावधान रहना आवश्यक है। व्यापार में नवप्रयोग करने से आपको बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में अशान्ति रहेगी।
मिथुन राशि
आज संघर्ष और मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। सामाजिक संस्थाओं में आप काफी सहयोग देंगे। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। आप लोगों को शुभ कार्यों के लिये प्रोत्साहित करेंगे।
कर्क राशि
आज जीवनसाथी की सलाह से आपको लाभ होगा। प्रेम संबंधों में तनाव की संभावना बन रही है। मांगलिक कार्यों की योजना बना सकते हैं। पूरे मनोयोग से आपको काम करना चाहिए। छोटे बच्चों के व्यवहार को लेकर चिन्ता होगी।
सिंह राशि
आज नयी जॉब का ऑफर आपको मिल सकता है। आय की स्थिति बेहतर रहने वाली है। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहने वाले हैं। अपनी दिनचर्या संयमित रखें। गूढ विषयों को गहराई से समझेंगे।
कन्या राशि
आज भावनाओं में बहकर अनावश्यक खर्च को बढ़ावा देंगे। आर्थिक मामलों के लिये समय अच्छा नहीं है। मित्रों के साथ टकराव हो सकता है। ऑफिस के माहौल पर नजर बनाए रखें। अनुभवी लोगों के परामर्श लाभ होगा।
तुला राशि
आज उच्च अधिकारियों के माध्यम से आपको लाभ मिलेगा। सबके सामने आपकी प्रशंसा भी हो सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छी कम्पनी से जॉब मिल सकती है। नए प्रोजेक्ट्स में आपको सम्मिलित किया जायेगा। परिजनों के साथ सार्थक समय बिताएंगे।
वृश्चिक राशि
आज रुका हुआ काम अचानक बनने की संभावना बन रही है। अपनी कार्यशैली पर विश्वास रखें संदेह न करें। आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जिसके लिए शायद आप तैयार न हों। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
धनु राशि
आज आपको उत्तेजना पर नियंत्रण रखना चाहिए। डायबिटीज़ के रोगियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसीलिए यदि कुछ असुविधा हो तो चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें। जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है।
मकर राशि
आज पुरानी उलझनों में आप दोबारा उलझ सकते हैं। जल्दबाज़ी में आपको नौकरी बदलने का निर्णय नहीं करना चाहिए। धन संबंधी मामलों को लेकर सावधानी रखें। आप बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे। विवादों से आपको दूर रहना चाहिए।
कुंभ राशि
आज अपना काम आपको स्वयं ही करना चाहिए। बिगड़ी हुई बात या डील को आप समझदारी से संभाल लेंगे। किसी प्रोजेक्ट में आ रही आर्थिक बाधा दूर होगी। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर बातें करेंगे।
मीन राशि
आज परिवार में बेहतरीन तालेमल रहने वाला है। दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर कठिन कार्य भी आसानी से पूर्ण कर लेंगे। समाज के प्रति आपकी कर्तव्यनिष्ठा में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपको आज कम काम रहेगा।
