बरेली: यह कैसी विडंबना- तीन दिन तक पिता को फंदे पर लटकता देखते रहे भूखे बच्चे
बरेली, अमृत विचार। दो मासूम बच्चों पर ऐसी आफत आयी कि वह चाहते हुए भी कुछ नहीं कर सके। पिता से झगड़े के बाद उनकी मां उन्हें छोड़कर मायके चली गई। परेशान होकर पिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। तीन दिनों तक बच्चे घर में फंदे पर लटके पिता को शव को लटकता …
बरेली, अमृत विचार। दो मासूम बच्चों पर ऐसी आफत आयी कि वह चाहते हुए भी कुछ नहीं कर सके। पिता से झगड़े के बाद उनकी मां उन्हें छोड़कर मायके चली गई। परेशान होकर पिता ने फंदे से लटककर जान दे दी।
तीन दिनों तक बच्चे घर में फंदे पर लटके पिता को शव को लटकता देखते रहे। उन्होंने पड़ोसियों को बताया कि उनके पिता कुंडे पर लटके हैं लेकिन किसी ने उनकी बात पर यकीन ही नहीं किया। घर में रखा खाना भी समाप्त हो गया तो मंगलवार को भूख लगने पर बच्चे पड़ोस में खाना मांगने गए तब लोगों को यकीन हुआ। उसके बाद जब घर में गए तो बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कार्रवाई शुरू की।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एयरफोर्स कॉलोनी के पास गायत्री नगर निवासी मनोज दयाल (35) पुत्र प्रभु दयाल निजी काम करता था। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि मनोज की पत्नी कुछ दिनों से घर पर नहीं थी। उसकी चार साल की बेटी और छह साल का बेटा उनके साथ रहता था। मंगलवार को लोगों ने पुलिस को बताया कि मनोज के कमरे से बदबू आ रही थी।
आवाज देने पर भी कोई बाहर नहीं आ रहा था। शक हुआ तो अंदर आकर झांका तो देखा कि मनोज छत के कुंडे लटक रहा था। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। देखने पर वह तीन से चार से चार दिन पुराना लग रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की बात सामने आयी है। पत्नी से पूछताछ की जाएगी।
नोएडा में करता था काम, लाकडाउन से था घर पर
मनोज दयाल लाकडाउन से पहले नोएडा में काम करता था। लाकडाउन लगने के बाद एक साल पहले वह घर आ गया था। तब से घर पर ही काम कर रहा था। बताया जाता है कि पारिवारिक कलह से मनोज परेशान था।
भूख से बिलखे तो बच्चे पहुंच गए खाना मांगने
पिता की मौत के गम में तीन दिन तक बच्चे अपनी भूख को दबाए रहे लेकिन जब वह भूख बर्दास्त नहीं कर सके तो पड़ोसियों के यहां पहुंचे और खाना मांगा। बच्चों को ऐसी हालत में देखकर पड़ोसियों ने उनके पिता के बारे में पूछा तो बच्चों ने बताया कि उनके पिता मर गए हैं। मनोज दयाल के शव की हालत को देखकर लग रहा था कि उसने तीन दिन पहले ही फांसी लगा ली है। ऐसे में बच्चे पिता की मौत के बाद उनके शव के पास पड़े रहे और घर में रखा पुराना बासी खाना और बिस्कुट खाते रहे। जब मनोज की आत्महत्या के बारे में पड़ोसियों को पता चला तो वहां भीड़ जुट गई।
कुंडे से लटका शव चार दिन पुराना
इंस्पेक्टर इज्जतनगर सतीश कुमार ने बताया कि गायत्री नगर में युवक का शव कुंडे से लटका मिला है। शव तीन चार दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
