पीलीभीत: करेली माइनर में डूबकर बालक की मौत
बिलसंडा (पीलीभीत), अमृत विचार। गांव मझगवां निवासी रामदयाल प्रजापति ने बताया कि अगले हफ्ते उसकी छोटी बेटी की शादी है। निगोही से उसकी बड़ी बेटी संतोषी देवी मंगलवार को अपने सात वर्षीय बेटे विनीत को साथ लेकर शादी में शामिल होने के लिए आई थी। कुछ देर बाद विनीत बच्चों के साथ बाहर खेलने के …
बिलसंडा (पीलीभीत), अमृत विचार। गांव मझगवां निवासी रामदयाल प्रजापति ने बताया कि अगले हफ्ते उसकी छोटी बेटी की शादी है। निगोही से उसकी बड़ी बेटी संतोषी देवी मंगलवार को अपने सात वर्षीय बेटे विनीत को साथ लेकर शादी में शामिल होने के लिए आई थी।
कुछ देर बाद विनीत बच्चों के साथ बाहर खेलने के लिए निकल गया। घर के सामने कुछ दूरी पर ही करेली माइनर बह रही है। खेलते समय उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। बालक नहर में गिरा उस समय किसी ने नहीं देखा। कुछ देर बाद जब उसका शव पानी में उतराने लगा, तब लोगों की नजर पड़ी। आनन-फानन में शव को बाहर निकाला गया। घटना से घर में कोहराम मच गया।
