बरेली: 50 लाख की आबादी पर स्वास्थ्य विभाग ने की 10 लाख जांचे
बरेली, अमृत विचार। जिले में 50 लाख की आबादी पर स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 20 फीसद जांचे पूरी कर ली है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में बुधवार तक कुल 10,00,229 जांचें की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिलें में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम में अधिक से अधिक जांचों …
बरेली, अमृत विचार। जिले में 50 लाख की आबादी पर स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 20 फीसद जांचे पूरी कर ली है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में बुधवार तक कुल 10,00,229 जांचें की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिलें में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम में अधिक से अधिक जांचों ने अहम भूमिका निभाई थी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 5,51,129 एंटीजन, 4,26,898 आरटीपीसीआर, 22,202 ट्रुनॉट, किए गए है। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार 9,94,948 लोगों की रिपोर्ट जारी हो चुकी है। जिसमें 5,48,426 एंटीजन से 4,24,384 आरटीपीसीआर व 22,168 ट्रुनॉट से रिपोर्ट जारी हो चुकी है। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या का आंकड़ा 374 तक हो गया है।
वर्तमान में कुल 16 मरीज ऑक्सीजन पर है, जिसमें से 4 ऑक्सीजन सपोर्ट पर व 12 अभी भी आईसीयू में गंभीर हालत में है। जिले में अब तक कुल 7,39,927 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके है। जिसमें से 7,212 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज व 7,32,715 लोग होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना को हरा चुके है। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या वर्तमान में घटकर महज 134 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में भी अधिक से अधिक जांचे करने का निर्देश दिए गए है।
जिले में निकले पांच संक्रमित
जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी देखी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले लेकिन मौत एक भी नहीं हुई। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 5251 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 5246 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।अधिकारियों के अनुसार संक्रमितों को स्थितिवार होम आइसोलेशन व कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
