आज का राशिफल | 17 जून, 2021
मेष आज आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार के लोग आपको सहयोग देंगे। शेयर मार्केट से आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। जटिल मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे। प्रतिस्पर्धियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। वृष दूसरों के बजाय स्वयं के निर्णय को अधिक प्रधानता दें। आज किसी से ज्यादा अपेक्षा न रखें। दिनचर्या …
मेष
आज आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार के लोग आपको सहयोग देंगे। शेयर मार्केट से आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। जटिल मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे। प्रतिस्पर्धियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।
वृष
दूसरों के बजाय स्वयं के निर्णय को अधिक प्रधानता दें। आज किसी से ज्यादा अपेक्षा न रखें। दिनचर्या अनियमित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी कठिनाई का अनुभव करेंगे। अपने विचारों को संकीर्णता के दायरे में सीमित न करें।
मिथुन
आज व्यवसाय के दृष्टिकोण से आप काफी भाग्यशाली रहने वाले हैं। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास और मनोबल बढ़े हुए होने के कारण आप हर जगत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। काम का तनाव दूर होगा। अपनी उन्नति से सन्तुष्ट रहेंगे।
कर्क
आज ऑफिस में आपको किसी कारणवश सहकर्मियों के ताने सुनने पड़ सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोग अपनी कमियों और गलतियों का मूल्यांकन करें इससे आप शीघ्र उन्हें दूर कर सकेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर ज्यादा भावुक होने की आवश्यकता नहीं है।
सिंह
आज ऑनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे। आप परिवार को पर्याप्त समय देने की कोशिश करेंगे। पिछले कई दिनों से चली आ रही तनावयुक्त परिस्थितियाँ सामान्य हो जायेंगी।
कन्या
आज शरीर में स्फूर्ति की कमी हो सकती है। नींद भरपूर मात्रा में लें। हांथ में आये अवसरों को लेकर लापरवाही न करें। कारोबार में लाभ के बावजूद मन सन्तुष्ट नहीं रहेगा। यदि किसी लत या बुरी आदत से ग्रसित हैं तो आज सावधान रहें।
तुला
आज कारोबार में आपकी आय बढ़ सकती है। अचानक प्राप्त हुए अवसरों से गदगद रहेंगे। माता-पिता आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। अपनी प्रतिभा का लोगों के सामने प्रदर्शन करेंगे। योजना साल होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृिश्चक
आज आपकी योग्यता को समाज में विशिष्ठ पहचान मिलेगी। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। बच्चों की पढ़ाई और करियर को लेकर योजना बनायेंगे। इस समय को शान्ति और प्रेम पूर्वक बितायें।
धनु
आज आप काफी तीव्र गति से अपने काम पूरा करेंगे। बिजनेस सम्बन्धों में ताजगी आयेगी। नई नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। बुरा समय खत्म होने से चैन की सांस लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ायेगा।
मकर
आज ऋण या उधार लेने से आपको बचना चाहिए। वरिष्ठ व्यक्तियों का परामर्श आपको अवश्य लेना चाहिये। नया कार्य आज शुरू न करें। आपको सैद्धान्तिक विचारों के साथ व्यवहारिक भी होना पड़ेगा। पुरानी बातों का ज्यादा विचार न करें।
कुंभ
आज मित्रों की मदद से आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम आपको मिलेगा। सन्तान को लेकर गौरव की अनुभूति होगी। इच्छित प्रेमी को प्रपोज करने के लिये दिन बेहतरीन है।
मीन
आज अपनी रचनात्मक क्षमता का अच्छा प्रयोग करेंगे। अपने लक्ष्यों को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ रहेंगे। पारिवारिक अशान्ति दूर होगी। व्यापार में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। आपको जोखिम लेने से बचना चाहिये। किसी पर भी सहज ही विश्वास न करें।
