बरेली: जिले में 82 फीसद युवा व 55 फीसदी बुजुर्गों ने कराया वैक्सीनेशन
बरेली, अमृत विचार। टीकाकरण के प्रति लोगों की जागरुकता लगातार बढ़ रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 10800 लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसके सापेक्ष 7444 लोगों ने कोविड संक्रमण के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए टीकाकरण कराया। 45 से ज्यादा आयुवर्ग के लिए 5500 लोगों के वैक्सीनेशन …
बरेली, अमृत विचार। टीकाकरण के प्रति लोगों की जागरुकता लगातार बढ़ रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 10800 लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसके सापेक्ष 7444 लोगों ने कोविड संक्रमण के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए टीकाकरण कराया।
45 से ज्यादा आयुवर्ग के लिए 5500 लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य था। इनमें से 3072 यानि 55 प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण कराया। वहीं 18 से 44 आयु वर्ग के लिए कुल 5300 का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 4372 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। 18 से अधिक उम्र के 3926 लोगों को कोविशिल्ड और 446 लोगों को कोवैक्सीन लगाई गई। इस आयुवर्ग में करीब 82 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विशेष टीकाकरण केंद्रों पर भी लगी वैक्सीन
शहर में कई जगह विशेष केंद्रों पर भी टीकाकरण किया गया। इनमें अभिभावक और महिला स्पेशल टीकाकरण केंद्र बनाकर वैक्सीन लगाई गई। शहर में 13 अलग-अलग जगह भी वैक्सीन लगाई गई। इनमें कैंट में महापौर के कैंप आफिस में कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया। जिला जेल और सेंट्रल जेल, आरटीओ, रोडवेज, बीएसए कार्यालय आदि में भी वैक्सीनेशन कराया गया।
